भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकी गई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
26 सितम्बर 2026, उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए हैं। हीना और दोबाटा होल्डिंग पॉइंट पर यात्रियों को रोका जा रहा है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं स्मार्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी तहसीलों से बारिश और भूस्खलन की सूचनाएं लगातार प्राप्त की जा रही हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
जिला प्रशासन ने एनएच, बीआरओ, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मशीनरी और मैनपावर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल यातायात सुचारु किया जा सके। सभी तहसीलों को अलर्ट मोड पर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
संलग्न- फोटो
कैप्शन- मौसम की स्थिति पर कंट्रोल रूम से रखी जा रही निगरानी