भाषा विश्वविद्यालय की दो कैडेट्स ने लिया सैन्य प्रशिक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स प्रीति गौतम और माही ने 31 अगस्त से 12 सितंबर तक कमांड हॉस्पिटल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कैंट में आयोजित मिलिट्री हॉस्पिटल अटैचमेंट कैंप-2026 में प्रतिभाग किया। 19 यूपी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी द्वारा आयोजित शिविर में 26 गर्ल्स कैडेट्स ने हिस्सा लिया। दोनों कैडेट्स ने सैन्य अस्पताल की कार्यप्रणाली, चिकित्सा सेवाओं, नर्सिंग व्यवस्था और सैन्य अनुशासन की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने दोनों कैडेट्स को सफलतापूर्वक शिविर पूरा करने पर बधाई दी।