राजनीति

भास्कर अपडेट्स:2027 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तबादले के आदेश जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:2027 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तबादले के आदेश जारी

निर्वाचन आयोग ने 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए हैं। आयोग ने संकेत दिया है कि इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च से मई 2027 के बीच समाप्त हो रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें...

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में दुष्कर्म-हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी प्रह्लाद दास (23) मारा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को वारदात का दृश्य दोहराने और कपड़े बरामद करने ले जाया गया था।

इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। बंगाल में नई सरकार बनने के बाद पिछले तीन महीने में दूसरी बार दुष्कर्म-हत्या के आरोपी का मुठभेड़ हुआ है। आंध्र प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में नामांकन दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में नामांकन दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया।

सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने वाईएसआर कांग्रेस की याचिका खारिज करते हुए कहा- उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने के आरोप तथ्यों से जुड़े विवाद हैं, जिन पर इस स्तर पर निर्णय नहीं लिया जा सकता। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि उन्हें गलत तरीके से चुनाव लड़ने से रोका गया, वे अपना दावा साबित करते हुए चुनाव याचिका दाखिल कर सकते हैं।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।