राजनीति

भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में SUV ने सड़क किनारे श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत; 3 घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में SUV ने सड़क किनारे श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत; 3 घायल

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में भवानी देवी मंदिर जा रहे 4 भक्तों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-16 पर कत्तिपुड़ी जंक्शन के पास रविकिम्पाडु सेंटर में सुबह करीब 5:40 बजे हुआ। भक्त सड़क किनारे चाय पी रहे थे, तभी एक SUV ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, सभी भक्त विजयनगरम जिले के डेंकाडा गांव के रहने वाले थे। वे विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में उनकी बस रुकी तो वे चाय पीने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान विशाखापट्टनम की ओर से राजमहेंद्रवरम जा रही SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों में एक पार्सल वैन का ड्राइवर और एक ट्रैवल बस का क्लीनर शामिल है।

दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, SUV चला रहा व्यक्ति भी भवानी माला पहने हुए था और विजयवाड़ा की ओर जा रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होना था शो दिल्ली पुलिस ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं और त्योहारों के सीजन का हवाला दिया है। कॉन्सर्ट की अनुमति नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा दिलजीत को पसंद करते हैं और पंजाब में भी वह काफी लोकप्रिय हैं। भारद्वाज ने दिलजीत की तुलना पंजाबी गायक दलेर मेहंदी से करते हुए उन्हें पंजाब की एक और बड़ी हस्ती बताया।

दिल्ली में होने वाला यह कार्यक्रम दिलजीत के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के भारत चरण की शुरुआत करने वाला था। इसके बाद टूर के तहत इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी कार्यक्रम हैं। दिलजीत इससे पहले उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई देशों में परफॉर्म कर चुके हैं। अहमदाबाद टोल प्लाजा के पास 25 करोड़ की ड्रग्स जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार अहमदाबाद में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास करीब 25 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की गई है।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीटीएम टोल प्लाजा के पास 4.53 किलो हेरोइन और 2.49 किलो म

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।