भास्कर अपडेट्स:आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे सड़क हादसे के मामले में गिरफ्तार, कार टक्कर से राहगीर की मौत हुई थी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हैदराबाद में सड़क हादसे के मामले में चर्चित आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 31 अगस्त की रात हादसे में 31 साल के एक राहगीर की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, बिहार का रहने वाला प्रवासी मजदूर सड़क पार कर रहा था, तभी एक MPV ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद MPV चालक और एक कैब ड्राइवर घायल को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ की टहनियों से रास्ता साफ न दिखने के कारण संदीप की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे से एक और कार ने संदीप की कार को टक्कर मारी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद संदीप और उसका साथी डर के कारण मौके से चले गए।
CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने कार को ट्रेस कर संदीप को पकड़ा और बाद में गिरफ्तार कर लिया। आज की अन्य बड़ी खबरें… यूक्रेन पर रूसी हमले में भारतीय समेत 12 की मौत, अब तक रूसी सेना में भर्ती 51 भारतीयों की जान गई यूक्रेन पर रूस के ताजा ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 12 लोगों की मौत हुई।
इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलों में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और कई आवासीय इमारतों तथा नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सेना में भर्ती किए गए 227 भारतीय नागरिकों में से 51 की मोर्चे पर मौत हो चुकी है, जबकि 139 को सेना से मुक्त कराया जा चुका है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि शेष भारतीयों की रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए रूस के साथ लगातार बातचीत चल रही है।
CBI के भ्रष्टाचार के 7,229 केस अदालतों में लंबित, 409 को 20 साल से फैसले का इंतजार केंद्रीय सतर्कता आयोग की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 तक CBI की जांच वाले भ्रष्टाचार के 7,229 मामले अदालतों में लंबित थे। इनमें 409 केस ऐसे हैं, जो 20 साल से ज्यादा समय से चल रहे हैं।
वहीं 2,447 मामले 10 से 20 साल और 1,901 मामले 5 से 10 साल से लंबित हैं। रिपोर्ट के अनुसार CBI से जुड़े करीब 14,083 मामलों की अपीलें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित थीं।
मामलों में देरी की वजह विदेशों से जानकारी मिलने में समय, दस्तावेजों की जांच, बैंक धोखाधड़ी की जटिलता और दूरदराज के गवाहों को तलाशने में परेशानी बताई गई है। तमिलनाडु के मदुरै में स्कूल म
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
रास्तों की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। दुर्घटना से पहले सावधानी, यातायात नियमों का पालन और जागरूकता बढ़ाना ज़रूरी है। अगर कोई गलती हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करें। समाज में सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना से हम ऐसे हादसों को कम कर सकते हैं और एक सुरक्षित, सहायक परिवेश बना सकते हैं।