देश

भास्कर अपडेट्स:AIMIM ने MLC मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निकाला, तुरंत इस्तीफा देने को कहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:AIMIM ने MLC मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निकाला, तुरंत इस्तीफा देने को कहा

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य (MLC) मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने शनिवार रात यह फैसला लिया और उन्हें तत्काल प्रभाव से विधान परिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपने का निर्देश दिया। AIMIM ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।

पार्टी के संयुक्त सचिव एसए हुसैन अनवर के जरिए बेग को यह निर्देश दिया गया। हालांकि, पार्टी ने अभी उनके निष्कासन की वजह नहीं बताई है। बेग ने 2023 में हैदराबाद लोकल अथॉरिटीज सीट से तेलंगाना विधान परिषद का चुनाव जीता था।

आज की अन्य बड़ी खबरें… त्रिपुरा के पश्चिमी जिले में 5 सितंबर से SIR शुरू, 23 दिसंबर को फाइनल लिस्ट जारी होगी त्रिपुरा के पश्चिमी जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 5 सितंबर से शुरू होगा। जिला प्रशासन के मुताबिक, इसका मकसद मतदाता सूची को साफ, सही और अपडेट करना है।

फाइनल वोटर्स लिस्ट 23 दिसंबर को जारी की जाएगी। SIR के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं को जरूरी फॉर्म देंगे और नाम के सत्यापन और नए नाम जोड़ने में मदद करेंगे। इसके बाद मतदाता सूची का मसौदा जारी होगा, जिस पर लोग दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनकी जांच और सुनवाई के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि प्रक्रिया में राजनीतिक दलों और अन्य संबंधित लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि पात्र भारतीय नागरिकों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखे जाएंगे, जबकि फर्जी, डुप्लीकेट, गलत या अपात्र नाम तय प्रक्रिया के तहत हटाए जाएंगे।

राजौरी में LoC के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखे, सर्च ऑपरेशन शुरू जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर के रुमलीधारा इलाके में गुरुवार आधी रात के आसपास ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। जवानों की फायरिंग के बाद ड्रोन सीमा पार लौट गए। इसके बाद LoC के पास घुसपैठ की आशंका को देखते हुए इलाके में तलाशी ली गई। सुरक्षाबलों और अन्य एजेंसियों ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।

इससे पहले भी इस साल राजौरी और सांबा के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। महाराष्ट्र

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।