व्यापार

भास्कर अपडेट्स:असम में 2032 तक 3200 मेगावाट बिजली बनेगी, प्रोजेक्ट पर ₹48 हजार करोड़ खर्च होंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:असम में 2032 तक 3200 मेगावाट बिजली बनेगी, प्रोजेक्ट पर ₹48 हजार करोड़ खर्च होंगे

असम के धुबरी जिले के चापर में रविवार को 3,200 MW के थर्मल पावर प्रोजेक्ट की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अडाणी पावर के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। करीब 48 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को असम के औद्योगिक क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा एकल निवेश बताया गया है।

प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्लांट शुरू होने के बाद करीब 5 हजार स्थायी नौकरियां बनने की बात कही गई है। सरकार के मुताबिक, प्रोजेक्ट से राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने पर निर्भरता कम होगी। प्रोजेक्ट को दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का लक्ष्य है।

पहले चरण में 800 MW, 2031 में 1,600 MW और दिसंबर 2032 तक पूरी 3,200 MW क्षमता शुरू करने की योजना है। आज की अन्य खबरें… दिल्ली व्यापारी हत्याकांड, ₹4 करोड़ की प्रॉपर्टी का मामला भी जांच दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी युवराज सिंह मनचंदा की हत्या की जांच में 1.2 करोड़ रुपए की ठगी और 4 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है।

जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि क्या मनचंदा को पूर्व सहयोगियों अन्या वत्स और संयम सचदेवा के कथित वित्तीय लेन-देन और विवादों की जानकारी थी। पुलिस इन मामलों को आरोपियों की पृष्ठभूमि और उनके वित्तीय संबंध समझने के लिए जांच रही है। हालांकि, इन मामलों और मनचंदा की कथित हत्या के बीच सीधा संबंध अभी साबित नहीं हुआ है।

वत्स और सचदेवा को मनचंदा की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मनचंदा का शव 8 सितंबर को गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाले में फेंका गया था। भारी बारिश से केरलम में 5 मौतें, इडुक्की-कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट केरलम में बारिश तेज होने से मडस्लाइड, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग लापता हैं।

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा के आदेश दिए हैं। इडुक्की और कोट्टायम में मौसम को लेकर SMS अलर्ट जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की कमिश्नर विग्नेश्वरी IAS ने इडुक्की और कोट्टायम के कलेक्टरों के साथ बैठक की।

कलेक्टरों को हालात क

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

असम के धुबरी जिले में चापर में 3,200 MW का थर्मल पावर प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, जिसे अडाणी पावर ने विकसित किया है। यह परियोजना 2032 तक 3,200 MW बिजली पैदा करेगी और लगभग 48 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो असम के औद्योगिक क्षेत्र का सबसे बड़ा एकल निवेश है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य की ऊर्जा क्षमता बढ़ाने और उद्योगों को स्थिर बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम है। इससे 25 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा और आम जनता को बिजली की कमी घटेगी, जिससे आर्थिक विकास और जीवन स्तर में सुध

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।