राजनीति

भास्कर अपडेट्स:बंगाल की कोयला खदान में फंसे सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया, 50 मीटर नीचे अटके थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:बंगाल की कोयला खदान में फंसे सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया, 50 मीटर नीचे अटके थे

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में कोयला खदान के अंदर फंसे सभी 14 मजदूरों को बचा लिया गया है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश झा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। यह घटना सोमवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कुमारडीही-ए भूमिगत खदान में हुई थी।

खदान में मजदूरों को ऊपर-नीचे ले जाने वाले पुली सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण मजदूर बाहर नहीं निकल सके। अधिकारियों के मुताबिक, पुली ड्रम से रस्सी फिसलने के कारण मजदूरों को ले जाने वाली व्यवस्था बाधित हो गई थी। उस समय 14 मजदूर करीब 50 मीटर की गहराई पर दो लिफ्टिंग केज में फंसे हुए थे।

बचाव अभियान के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें...

जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को संवेदनशील सुरक्षा जानकारी देने के आरोप में 2 गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के आरएस पुरा सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने संवेदनशील सुरक्षा जानकारी विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों तक पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान अखनूर के मथवार निवासी अरुण कुमार और मोखे गांव निवासी गौरव शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरएस पुरा थाने में दोनों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों के जरिए राज्य की सुरक्षा से जुड़ी तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक डेटा विदेशी खुफिया एजेंटों तथा आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ साझा कर रहे थे।

इनमें पाकिस्तान स्थित संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल बताए गए हैं। ₹100 करोड़ का घोटाला मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री को 6 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और DMK नेता अनबिल महेश को 100 करोड़ रुपये के निजी स्कूल से जुड़े मामले में 6 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महेश पर आरोप है कि उन्होंने 2021 से 2026 तक स्कूल शिक्षा मंत्री रहने के दौरान 1,000 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन से 'पार्टी फंड' के नाम पर पैसे वसूले। आ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।