व्यापार

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में 3 ठेकेदार गिरफ्तार, 2 की मौत हुई थी, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में 3 ठेकेदार गिरफ्तार, 2 की मौत हुई थी,  रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को भी मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी रही। गिरफ्तार ठेकेदारों की पहचान सिराज, ताजुद्दीन और फरकान के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सिरोही गांव के रहने वाले हैं।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ था। तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी और पांच घायल हुए थे। आज की अन्य खबरें… केरलम के कोझिकोड में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत; 2 घायल केरलम के कोझिकोड में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वप्पोलिथाझम में हुआ। मृतक की पहचान कन्नूर जिले के अंचमपीडिका निवासी संजाद महमूद के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से वप्पोलिथाझम जनता रोड की ओर मुड़ रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद महमूद सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। CJI बोले- आम नागरिकों के लिए जिला अदालत जरूरी, वकीलों को उनका भरोसा जीतना चाहिए CJI सूर्यकांत ने कहा है कि कोई भी आम नागरिक न्याय पाने की उम्मीद और कई तरह की चिंताओं के साथ सबसे पहले जिला अदालत ही पहुंचता है, इसलिए वकीलों को डॉक्टर की तरह उनका भरोसा जीतना चाहिए।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि जैसे अस्पताल पहुंचते ही मरीज को ढांढस बंधाने से उसकी आधी तकलीफ दूर हो जाती है, वैसे ही वकीलों को भी मुवक्किल को सही कानूनी सलाह देकर राहत देनी चाहिए। कार्यक्रम में देश के शीर्ष जजों और वकीलों ने हिस्सा लिया, जहां महिला वकीलों की भूमिका, नए वकीलों को सिखाने में सीनियर्स के योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कानूनी बिरादरी की मजबूत स्थिति पर बात हुई।

दिल्ली के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां पहुंचीं दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे आग लग गई। आग पूड़ी प्लाजा के 13 ब्लॉक की एक दुकान

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।