भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, 2 की मौत; ड्राइवर फरार, कंक्रीट मिक्सर ट्रक जब्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सोमवार देर रात ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पुराने पुलिस थाने के पास हुआ। मृतकों की पहचान संतोष (30) और पवन (33) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, रात 11:55 बजे हादसे की सूचना मिली थी।
मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंक्रीट मिक्सर ट्रक जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले में ED की छापेमारी, श्रीनगर में 4 ठिकानों पर तलाशी जम्मू-कश्मीर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को आतंकी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की।
अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर में कम से कम 4 ठिकानों पर तलाशी ली गई। यह कार्रवाई उमर आदिल डार और उसके सहयोगियों से जुड़े मामले में की गई। ED के मुताबिक, डार प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहा था। वह संगठन की गतिविधियों में भी शामिल था।
आरोप है कि डार को उसके सहयोगियों के साथ पहले गिरफ्तार किया गया था। उस समय उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी और आतंकी संगठन से जुड़ी सामग्री मिली थी।डार जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में करीब 4 साल जेल में रहा था। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, 3 घायल; हथियार छीनने की कोशिश त्रिपुरा के बॉक्सानगर की आशाबाड़ी में सोमवार को तस्करों ने BSF के तीन जवानों पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की। उन्होंने जवानों के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की। हमले में तीनों जवानों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना सुबह करीब 9 बजे आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के तहत कांटेदार तार वाली सीमा के पास हुई। यह जगह गेट नंबर 174 और 175 के करीब है।
49वीं बटालियन के जवान इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कथित तस्कर अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने उनका पीछा किया। BSF जवानों ने इनमें से कथित तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान हेफजुर रहमान के रूप में हुई है। दिल्ली में वीडियो कॉल पर सलाह लेकर जूनियरों ने किया ऑपरेशन, युवक की
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar