अपराध

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में 1.5 करोड़ की लूट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार; करीब 1 करोड़ कैश बरामद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में 1.5 करोड़ की लूट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार; करीब 1 करोड़ कैश बरामद

दिल्ली पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपए की लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से करीब 1 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। वारदात 7 सितंबर की शाम गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता अपने एक साथी के साथ चांदनी चौक से सफदरजंग एन्क्लेव जा रहा था।

दोनों ऑटो में करीब ₹1.5 करोड़ कैश से भरा बैग लेकर जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार तीन लोगों ने ऑटो को रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवारों में से एक ने पिस्टल निकालकर शिकायतकर्ता और उसके साथी को धमकाया। इसके बाद आरोपी कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

तीनों आरोपी बाइक से ITO की तरफ भागे थे। पुलिस अब बाकी रकम और वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें...

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, 5 युवक हिरासत में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है।

दोनों लड़कियां करमा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव लौट रही थीं। तभी आरोपियों ने उन्हें घर छोड़ने के बहाने बाइक पर लिफ्ट दी और जंगल में ले गए। जंगल में पांचों युवकों ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उन्हें वापस गांव छोड़ गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़कियों के परिचित थे।

जांच जारी है। कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज ब्लास्ट हादसे में दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 6 हुई कर्नाटक के बेलगावी में घर में फ्रिज फटने के बाद लगी आग में झुलसे पिता-पुत्र की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मंगलवारको फ्रिज में विस्फोट के बाद घर में आग लग गई थी।

आग पूरे घर में फैल गई और परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। मौके पर परिवार के चार अन्य सदस्यों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने ₹15 लाख रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी समेत 3 को अरेस्ट किया केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ₹15 लाख रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक अधिकारी समेत तीन लोगों

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

सभी को याद दिलाना चाहेंगे कि धन के लालच में पगडंडी बदलना आसान है, पर असली समृद्धि समाज के साथ मिलकर चलने से मिलती है। जब विवाद उत्पन्न हो, तो कानूनी मार्ग अपनाएँ, न कि हिंसा। पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि कानून की ताकत से अपराध को रोका जा सकता है। हम सभी को चाहिए कि हम एक-दूसरे के अधिकारों का सम्मान करें, ताकि समाज में शांति और विश्वास बना रहे।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।