अपराध

भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद के थाने में BRS नेता केटीआर के PA-PR के साथ मारपीट के आरोप, पुलिस बोली- CCTV में मारपीट नहीं दिखी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद के थाने में BRS नेता केटीआर के PA-PR के साथ मारपीट के आरोप, पुलिस बोली- CCTV में मारपीट नहीं दिखी

हैदराबाद में पुलिस स्टेशन के अंदर भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) के पीआर प्रतिनिधि महेश मणिकयाला और पर्सनल असिस्टेंट महेंदर रेड्डी के साथ मारपीट का आरोप है। KTR ने आरोप लगाया कि दोनों पर पुलिस स्टेशन के अंदर हमला किया गया। हालांकि, पुलिस ने KTR के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। खैरताबाद जोन की DCP के.

शिल्पावल्ली ने कहा कि पुलिस स्टेशन के अंदर महेश और महेंदर के साथ मारपीट नहीं हुई। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की है और उसमें ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। आज की अन्य बड़ी खबरें...

गुवाहाटी में पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले की भी मौत, पुलिस की वैन से कूदा; गई जान गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस की वैन का टायर पंचर हो गया था।

इसी दौरान मौका पाकर रामानुज हथकड़ी लगी हालत में ही वैन से कूदकर भागने लगा। भागने के दौरान वह गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान दोपहर को उसकी मौत हो गई। केदारनाथ में भूस्खलन के बाद निकाले 6500 यात्री, 700 घोड़े-खच्चर भी बचाए गए केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार को चीरबासा हेलीपैड के पास भूस्खलन होने से हाईवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही थम गई थी। हाईवे के दूसरी ओर यात्री फंस गए थे, जिनमें से 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 600 से 700 घोड़े-खच्चरों को भी सुरक्षित रास्ते से पार करा लिया गया है।

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: 2 पीजी संचालकों को 12 दिन की जेल दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पीजी संचालक सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों ने अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर ली थी। ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को यह आदेश दिया।

शुभम त्यागी इसी कोर्ट में वकालत भी करता है। सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। मामले में पीजी

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।