देश

भास्कर अपडेट्स:ईवी, सीएनजी-हाइड्रोजन गाड़ियो का 5 साल ज्यादा चलाने का प्रस्ताव, ऑपरेटर अब एक साथ 5 साल का ऑथराइजेशन ले सकेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:ईवी, सीएनजी-हाइड्रोजन गाड़ियो का 5 साल ज्यादा चलाने का प्रस्ताव, ऑपरेटर अब एक साथ 5 साल का ऑथराइजेशन ले सकेंगे

केंद्र सरकार ने ईवी, सीएनजी और हाइड्रोजन से चलने वाले कमर्शियल गाड़ियों को नेशनल परमिट के तहत मौजूदा सीमा से 5 साल ज्यादा चलाने का प्रस्ताव दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट जारी किया है। प्रस्ताव लागू होने पर नियम-88 के तहत आने वाले बैटरी, हाइड्रोजन और प्राकृतिक गैस से चलने वाले गाड़ियों की मौजूदा 12 और 15 साल की आयु सीमा बढ़कर 17 और 20 साल हो जाएगी। नेशनल परमिट की प्रक्रिया भी आसान करने का प्रस्ताव है। ऑपरेटर हर साल ऑथराइजेशन लेने के बजाय एक बार में अधिकतम 5 साल का विकल्प चुन सकेंगे। इसकी फीस हर साल 16,500 रुपए रहेगी। यानी 5 साल के लिए 82,500 रुपए देने होंगे। आवेदन, ऑथराइजेशन और भुगतान की प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पूरी की जा सकेगी। कई जानकारियां ‘वाहन’ पोर्टल से अपने आप ली जा सकेंगी। मंत्रालय ने ड्राफ्ट पर लोगों से 30 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… मणिपुर के 5 जिलों में एनआरसी की मांग पर बंद, यातायात ठप मणिपुर में जनगणना से पहले एनआरसी लागू करने की मांग को लेकर छात्रों के संगठन कैंपेन फॉर जस्ट एंड फ्री डिलिमिटेशन के दो दिवसीय बंद का मंगलवार को घाटी के पांच जिलों में व्यापक असर रहा। इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में बाजार और शिक्षण संस्थान बंद रहे। वहीं, सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों पर नहीं चला। एयर इंडिया ने सभी पायलटों की ड्रग टेस्टिंग शुरू की; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद फैसला फुकेट-दिल्ली फ्लाइट घटना के बाद एयर इंडिया ने सभी पायलटों की ड्रग टेस्टिंग शुरू की है। एयरलाइन ने मंगलवार को कहा कि यह जांच मौजूदा नियामकीय नियमों से आगे बढ़कर की जा रही है। इसका उद्देश्य सुरक्षा और पेशेवर मानकों को और मजबूत करना है। यह जांच 4 अगस्त को हुई फुकेट-दिल्ली फ्लाइट घटना के बाद शुरू की गई है।दरअसल, भुवनेश्वर के पास से गुजरते समय फ्लाइट में अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने थे, जिसके चलते यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद पायलट (कैप्टन) के दो ड्रग्स टेस्ट किए गए थे, जिनमें दोनों पॉजिटिव आए। दूसरे टेस्ट में गांजा लेने की पुष्टि हुई थी। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने भी आरोप लगाया था कि पायलट नशे में था। नगा शांति कार्यकर्ता निकेतु इराल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।