अपराध

भास्कर अपडेट्स:जम्मू में जन्मदिन की पार्टी में केक लगाने पर विवाद, युवक की चाकू से हत्या; 2 भाई गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:जम्मू में जन्मदिन की पार्टी में केक लगाने पर विवाद, युवक की चाकू से हत्या; 2 भाई गिरफ्तार

जम्मू के लोअर रूप नगर में बर्थडे पार्टी में केक लगाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, पवन नायर उर्फ समीर ने जन्मदिन मना रहे नीरज उर्फ अंशु के चेहरे पर केक लगा दिया, जिसके बाद दोनों में बहस हुई। आरोप है कि गुस्से में नीरज ने खुखरी से पवन की गर्दन पर हमला कर दिया। दोस्तों ने उसे GMC जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में नीरज और उसके भाई रिशु को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें...

मुंबई पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय OTP फार्मिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो OTP फार्मिंग के जरिए भारतीय मोबाइल नंबर और WhatsApp अकाउंट विदेशी साइबर ठगों को तक पहुंचाता था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 669 एक्टिव सिम कार्ड और 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच की पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस ने की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार उर्फ बिपिन, धर्मेंद्र गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1.12 करोड़ की ठगी, IIT ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार मुंबई साइबर पुलिस ने 68 साल के एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 1.12 करोड़ रुपए ठगने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका एक वेब डेवलपर और एक निजी बैंक का ऑपरेशंस मैनेजर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारिक मोमिन, राकेश जैन, चिंतन देसाई, शंकर त्यागी, जी.

गोहेल और अजय शर्मा के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गोहेल IIT दिल्ली से BE डिग्री प्राप्त वेब डेवलपर है। उसके खिलाफ 2021 में धोखाधड़ी का एक मामला भी दर्ज हो चुका है। पीड़ित दहिसर के रहने वाले सेवानिवृत्त कारोबारी हैं। ठगों ने उन्हें करीब दो सप्ताह तक जुलाई और अगस्त के बीच उनके घर में डिजिटल अरेस्ट रखा था।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

जन्मदिन की खुशी में छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से जीवन की सबसे बड़ी क्षति हो सकती है। जब विवाद हो, तो बात-चीत, समझौता और कानूनी सलाह से समाधान ढूंढना बेहतर है। हिंसा कभी समाधान नहीं देती; यह सिर्फ दुख और दर्द बढ़ाती है। हमें अपने रिश्तों में सहनशीलता, संयम और सहानुभूति को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि ऐसी त्रासदियाँ न दोहरें।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।