भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, पिस्टल और 2 ग्रेनेड बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने नाका चेकिंग के दौरान दो आतंकियों के मददगारों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक चीनी पिस्टल, मैगजीन, 9 एमएम के 2 कारतूस और 2 चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम कुलगाम के पनिवाह इलाके में जांच कर रही थी।
इसी दौरान बाग से कुलगाम की ओर आ रहे दो लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद मिले। जम्मू-कश्मीर में पिछले 77 दिनों में 32 आतंकियों के मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… CM शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल सरकार 2027 से BSF, SSB और पुलिस कर्मियों के लिए 'सीमा मित्र' पुरस्कार शुरू करेगी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार 2027 से BSF, SSB और राज्य पुलिस कर्मियों के लिए 'सीमा मित्र' पुरस्कार शुरू करेगी।
यह पुरस्कार देश की सीमा की सुरक्षा से जुड़े उनके असाधारण कार्यों को मान्यता देने के लिए दिया जाएगा। चयन करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। गोवा का पालोलेम एशिया का सबसे बेहतरीन बीच चुना गया, दुनिया भर में छठा स्थान गोवा के पालोलेम बीच को एशिया का सबसे बेहतरीन बीच चुना गया है। 'बीच डॉट कॉम' के ग्लोबल इंडेक्स में इसे दुनिया के टॉप 25 बीचों में छठा स्थान मिला है।
पालोलेम अपने अर्धचंद्राकार खाड़ी, सफेद रेत वाले किनारे, ताड़ के पेड़ों और शांत पानी के लिए जाना जाता है। पालोलेम बीच पर तैराकी, कयाकिंग, डॉल्फिन देखने के लिए बोट ट्रिप और आस-पास के बैकवाटर्स (जलाशयों) को देखने जैसी गतिविधियां मौजूद हैं। यहां के तटीय गांव, खाने-पीने की जगहें और वेलनेस सुविधाएं भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं।
दिल्ली में घर के बेसमेंट में आग लगी, 10 लोग बचाए गए दिल्ली में मालवीय नगर में शनिवार देर रात एक बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लग गई। आग बेसमेंट में खड़ी एक कार में लगी थी। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे 10 से 11 लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। दिल्ली फायर सर्विस की 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
करीब 15 से 20 मिनट में कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया। जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 3.3 की तीव्रता का भूकंप आया जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रविवार सुबह 5:23 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। शुरुआ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने नाका चेकिंग के दौरान दो आतंकियों के मददगारों को गिरफ्तार किया। यह घटना क्षेत्र में चल रही आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इसमें एक चीनी पिस्टल, मैगजीन, 9 एमएम के दो कारतूस और दो चीनी ग्रेनेड बरामद हुए। इस तरह की कार्रवाई से स्थानीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है और नागरिकों को आतंक के खतरे से सुरक्षा का भरोसा मिलता है। जनता के लिए यह आशा जगाता है कि सरकार और सुरक्षा बल सक्रिय रूप से आतंकवाद को रोकने में लगे हुए हैं, जिससे क्ष