अपराध

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी अफजल गुरु के डेयरी फार्म पर चला बुलडोजर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी अफजल गुरु के डेयरी फार्म पर चला बुलडोजर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी अफजल गुरु से जुड़ी संपत्ति, जिसे स्थानीय स्तर पर ‘डेयरी फार्म’ के नाम से जाना जाता है, को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह संपत्ति सरकारी बाढ़ नियंत्रण भूमि पर स्थित थी। इसे खाली कराने के लिए वहां रहने वाले लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम में 4.5 तीव्रता का भूकंप, 4 मिनट बाद मणिपुर में झटके महसूस हुए असम के नगांव में मंगलवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप सुबह 4.23 बजे आया। जमीन से इसकी गहराई 33 किमी थी। इसके करीब 4 मिनट बाद मणिपुर के तमेंगलोंग में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह झटका सुबह 4:27 बजे दर्ज किया गया। इसकी गहराई 12 किमी थी। तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के 3 ड्राइवर रेप केस में गिरफ्तार, नाबालिगों को लाने में कारोबारी की मदद का आरोप तमिलनाडु में जेम ग्रेनाइट के संस्थापक आर.

वीरमणि से जुड़े POCSO मामलों में पुलिस ने उनके तीन ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लासर, पार्थिबन और बाबू नाम के ये ड्राइवर नाबालिग लड़कियों को वीरमणि के पास लाते थे और उनके यौन अपराधों में मदद करते थे। पुलिस ने तीनों के घरों की तलाशी लेकर 8 मोबाइल फोन और 55 दस्तावेज जब्त किए हैं।

मामले की जांच तब शुरू हुई, जब चेन्नई पुलिस को एक पेनड्राइव मिली। इसमें वीरमणि के एक नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध का वीडियो था। इसके बाद वीरमणि के साथ शांति और महेंद्र सिम्हन को गिरफ्तार किया गया। एक दूसरे वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं देने के आरोप में गणेशन को भी गिरफ्तार किया गया था।

POCSO मामलों की जांच के लिए SIT बनाई गई है। वीरमणि के खिलाफ पहले 4 मामले दर्ज थे और 2 अक्टूबर को पांचवां मामला दर्ज हुआ। पुलिस अब तीनों ड्राइवरों की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच कर रही है। मुंबई में सब-इंस्पेक्टर 1.30 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार: केस में गिरफ्तारी न करने के बदले मांगे थे 1.50 लाख मुंबई के बोरीवली पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर परेड को एंटी-करप्शन ब्यूरो

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।