विदेश

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में LoC पार कर आई महिला को सेना ने पकड़ा, पूछताछ जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में LoC पार कर आई महिला को सेना ने पकड़ा, पूछताछ जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की एक महिला को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने LoC पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। महिला की पहचान सामिया अजीम के रूप में हुई है। वह कोटली जिले की खुइरेट्टा की रहने वाली है। सेना ने शुक्रवार देर शाम नौशेरा सेक्टर के पुखेरनी गांव के पास LoC पर उसे पकड़ा।

सेना ने महिला को हिरासत में लेकर शुरुआती पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, उसके पास से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। बाद में उसे आगे की पूछताछ और पहचान व भारत में प्रवेश की परिस्थितियों की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के हिंगोली में 3.3 तीव्रता का भूकंप महाराष्ट्र के हिंगोली में शनिवार सुबह 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र गढ़ाला क्षेत्र में करीब 7 किमी गहराई में था। भूकंप के साथ गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी। जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर डुल्ला से 8 घंटे पूछताछ, बयान दर्ज; डायरेक्टर केदारे को भी बुला सकती है क्राइम ब्रांच IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला से करीब 8 घंटे पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।

साहिल के माता-पिता ने प्रोफेसर डुल्ला पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया था। प्रोफेसर ने पूछताछ के दौरान इन आरोपों से इनकार किया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। क्राइम ब्रांच अब तक साहिल के माता-पिता और क्लासमेट समेत करीब 50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

जांच टीम परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि साहिल के साथ परीक्षा के दौरान और उसके बाद हुई घटनाओं की कड़ी जोड़ी जा सके। इधर, मुंबई के आजाद मैदान में साहिल के माता-पिता पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे प्रोफेसर डुल्ला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। 22 साल का साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेड सेकेंड ईयर का छात्र था।

18 सितंबर की शाम वह हॉस्टल के कमरे में मृत मिला। मौत से कुछ घंटे पहले वह मिड-सेमेस्टर एग्जाम में मोबाइल फोन से साथ पकड़ा गया था।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।