भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव होंगे सज्जन सिंह यादव, अटल डुल्लू 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्र सरकार ने 1995 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी सज्जन सिंह यादव को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वह 1 नवंबर से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यादव, अटल डुल्लू की जगह लेंगे। डुल्लू 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के स्कूल में छात्रा ने आत्महत्या की, मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्राइम सीन टीम मौजूद दिल्ली के शाहदरा जिले के एक स्कूल में एक छात्रा की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, छात्रा ने आत्महत्या की है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्राइम सीन टीम पहुंची है।
मामले की जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण साइट पर डीजल में आग लगने से 5 की मौत आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सड़क निर्माण साइट पर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार को अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा गांव में हुआ। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि निर्माण स्थल शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर है।
यहां वाहनों में डीजल भरने के लिए कर्मचारी आमतौर पर ड्रम में डीजल लाते हैं। पुलिस के मुताबिक, डंपर की टंकी में डीजल भरते समय कर्मचारियों ने जरूरी सावधानियां नहीं बरती होंगी। इस दौरान निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका है। पुणे के स्कूल में 9वीं की छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी छात्र गिरफ्तार महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 9वीं की एक छात्रा पर उसके क्लासमेट ने स्कूल के अंदर चाकू से हमला कर दिया।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे महालुंगे गांव के स्कूल में हुई। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार, स्कूल के छात्र 17 और 18 अक्टूबर को सतारा जिले के पंचगनी और महाबलेश्वर घूमने गए थे। इस दौरान एक कार्यक्रम में लड़कियों के डांस का वीडियो बनाया गया था।
आरोप है कि 9वीं में पढ़ने वाले छात्र ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इसे लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने वीडियो हटा दिया। पुलिस को शक है कि इसी विवाद से नाराज होकर छात्र ने छात्रा पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।
हैदराबाद एयरपोर्ट पर ₹1.56 करोड़
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar