अपराध

भास्कर अपडेट्स:कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC पर गोलीबारी जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC पर गोलीबारी जारी

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। सैनिकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इलाके में गोलीबारी जारी है और सुरक्षा बलों का ऑपरेशन चल रहा है।

आज की बाकी बड़ी खबरें… पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कॉलरशिप में आधार जरूरी; जिनके पास नहीं, उनका कार्ड बनवाने में मदद की जाएगी सरकार ने PM CARES for Children योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप (कक्षा 1 से 12) के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया है। यानी बच्चे को आधार से पहचान बतानी होगी।

लेकिन सरकार ने साथ में यह भी साफ कहा है कि अगर किसी बच्चे के पास आधार नहीं है या उसका आधार वेरिफिकेशन फेल हो जाता है, तो भी उसे स्कॉलरशिप से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड जैसे दूसरे दस्तावेजों से पहचान और माता-पिता से रिश्ता साबित करके मदद दी जाएगी, और विभाग खुद उसका आधार बनवाने में मदद करेगा।

सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनावी हलफनामों में गलत जानकारी देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कोई भी शिकायत कर सकता है सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि आम नागरिक, चुनाव हलफनामों में गलत जानकारी देने या महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने वाले निर्वाचित उम्मीदवारों के खिलाफ 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम' (RoP Act) के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शीर्ष अदालत ने कहा कि 'दंड प्रक्रिया संहिता' (CrPC) की धारा 195 के तहत लगाई गई पाबंदियां, ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज करने के रास्ते में नहीं आएंगी। अंकिता के माता-पिता CBI से मिले, पूर्व विधायक के नार्को टेस्ट की मांग अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुक्रवार को उसके माता-पिता ने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की मांग की। सनावर ने बातचीत के ऑडियो-वीडियो जारी किए थे, जिनमें एक ‘वीआईपी’ की भूमिका का दावा था। सीबीआई के विशेष निदेशक मनोज शशिधर और संपत मीणा ने पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

राष्ट्रपति ने 12 अक्टूबर को गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया। व

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

कश्मीर की इस घुसपैठ की घटना से हमें यह याद आता है कि हिंसा कभी समाधान नहीं देती। जब भी किसी भी प्रकार के संघर्ष का सामना हो, शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी मार्ग सबसे बेहतर विकल्प हैं। समाज को एकजुट होकर शांति और सहिष्णुता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पीड़ितों के प्रति संवेदना और सहानुभूति दिखाते हुए, हमें मिलकर ऐसे माहौल का निर्माण करना चाहिए जहाँ विवादों का समाधान संवाद से हो, न कि बंदूक से।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।