भास्कर अपडेट्स:केरल में खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार रात एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपमंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ। कार में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है।
स्थानीय लोगों, दमकलकर्मियों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। सभी शव त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस के अनुसार, कार तमिलनाडु नंबर की थी और गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में लड़की से दोस्ती के विवाद में 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, 3 नाबालिग पकड़ाए दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्कूल से घर लौट रहे 15 साल के 9वीं कक्षा के छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात गुरुवार दोपहर हुई।
तीन नाबालिगों ने छात्र और उसके दोस्तों को रोका था। विवाद स्कूल की एक लड़की से उसकी दोस्ती को लेकर हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।
बेंगलुरु में कर्ज के लिए महिला का अपहरण, 4 दिन बंधक बनाकर पीटा बेंगलुरु में 30 साल की महिला ने चार लोगों पर अपहरण, मारपीट और चार दिन तक बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने करीब दो साल पहले 1.50 लाख रुपए उधार लिए थे।
किस्त नहीं चुकाने पर आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर 11 लाख रुपए मांगे और नाबालिग बेटे के साथ कुंबलगोडु ले गए। महिला का आरोप है कि उसे पीटा गया और निर्वस्त्र वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। 31 अगस्त को पुलिस ने उसे घर से बाहर निकालकर थाने पहुंचाया।
पुलिस ने नाजथ बेगम, रेशमा बानू, सुहेल और सैफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। उद्धव ठाकरे बोले- सत्ता के लिए BJP कुछ भी कर सकती है, SIR पर उठाए सवाल उद्धव ठाकरे ने BJP पर चुनाव जीतने के लिए गलत राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए BJP किसी भी हद तक जा सकती है।
ठाकरे ने SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में SIR के बाद 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में MVA के अच्छे प्रदर्शन के बाद विधानसभा चुनाव से पहले 45 लाख नए मतदाता जुड़े। ठाकरे ने दावा किया कि अब 2 करोड़ नाम हटाए गए है
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर केरल के त्रिशूर जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुई दुर्घटना के बारे में है, जिसमें तमिलनाडु के आठ छात्र मौके पर ही मारे गए। यह विषय सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि रात के समय भी सड़कें कितनी खतरनाक हो सकती हैं और दुर्घटनाओं के त्वरित निवारण के लिए स्थानीय आपातकालीन सेवाओं की भूमिका क्या है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें, ट्रक के खड़े होने पर सतर्क रहे