अपराध

भास्कर अपडेट्स:केरलम में लूट के दौरान युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, हाथ-पसलियों में फ्रैक्चर, ICU में भर्ती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:केरलम में लूट के दौरान युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, हाथ-पसलियों में फ्रैक्चर, ICU में भर्ती

केरलम के अलुवा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह 28 साल के युवक पर दो लोगों ने हमला कर लूटपाट की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवक के सिर पर पत्थर मारा, फिर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर पास की नहर में फेंक दिया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने जमीन पर पड़े युवक की पसलियों पर ग्रेनाइट के पत्थर से कई बार वार किया, जिससे दाईं तरफ की तीन पसलियां टूट गईं।

उसका दायां हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके बैग से 1,000 रुपए और गले की चेन ले ली। घायल युवक का निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से संदिग्धों की तलाश कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के ठाणे में 34.18 करोड़ की हेरोइन जब्त, सरगना व 4 पर मकोका का केस दर्ज महाराष्ट्र में ठाणे ​की पुलिस ने 34.18 करोड़ रु.

की 9.8 किग्रा हेरोइन जब्ती मामले में सरगना अमजद यूसुफ पठान और उसके 4 साथियों पर मकोका का केस दर्ज किया है। पठान पर महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हत्या, दंगे और ड्रग्स तस्करी के 20 मामले दर्ज हैं। वहीं, केरल पुलिस ने यूपी के नोएडा से एमडीएमए ड्रग सप्लायर अजमल और उसकी साथी सूर्या को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु में मेडिकल मालिक ने 90 अस्पतालों में कैंसर की फर्जी दवाएं भेजीं, गिरफ्तार कर्नाटक पुलिस की एसआईटी और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने ‘कृपा हेल्थकेयर’ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर फर्जी दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दुकान मालिक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है। नेटवर्क पर बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों और क्लिनिकों को 50% डिस्काउंट पर नकली कैंसर, आईसीयू और जीवनरक्षक दवाएं सप्लाई करने का आरोप है।

रैकेट में 15 से ज्यादा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) शामिल हैं। इस रैकेट के तार हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। अहमदाबाद में दो मंजिला मकान ढहने से एक की मौत, तीन घायल अहमदाबाद के खाड़िया इलाके में रविवार शाम एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना एक संकरी गली में हुई। मकान गिरने से चार लोग मलबे के नीचे फंस गए थे। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

हमारे समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जब भी किसी को अन्याय का सामना करना पड़े, तो शांतिपूर्ण मार्ग अपनाएँ—कानूनी सहायता, पुलिस रिपोर्ट, और समाज के सहायक नेटवर्क से जुड़ें। पीड़ित की सहानुभूति और समर्थन से ही उपचार संभव है। चलिए हम सब मिलकर सहिष्णुता, संवाद और न्याय की संस्कृति को बढ़ावा दें, ताकि ऐसी घटनाएँ भविष्य में न हों।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।