भास्कर अपडेट्स:किश्तवाड़ में SPO की हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार, सर्विस राइफल लूटने के लिए मारकर नाले में दफनाया शव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बशीर अहमद की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या सर्विस राइफल लूटने के लिए की गई थी। आरोपियों की पहचान बशीर अहमद डार और नजीर अहमद डार के रूप में हुई है। बशीर अहमद 15 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से लापता थे।
वह पुलिस पोस्ट से घर लौट रहे थे, लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। 16 अक्टूबर को त्रिगाम के जंगल में सेरान वानी इलाके के एक नाले में गड्ढे में दबा उनका शव और सर्विस राइफल बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हत्या की साजिश और मकसद का खुलासा हुआ।
आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और मृतक का छिपाया गया सामान भी बरामद किया गया है। मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के मंदिर की दीवार पर बने क्रॉस और मस्जिद के फोटो, 2 लोगों पर केस दर्ज कर्नाटक के मैसूर जिले के केआर नगर स्थित ऐतिहासिक अरकेश्वर मंदिर की दीवार पर क्रॉस और मस्जिद की फोटो बनाए जाने से विवाद खड़ा हो गया।
विरोध के बाद तहसीलदार सुरेंद्र मूर्ति ने मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और फोटो को मिटवा दिया। पुलिस ने मंदिर के प्रबंधन प्रभारी आरती और चित्र बनाने वाले विनय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और मंदिर परिसर में सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम किए गए हैं।
इस मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर.
अशोक ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि मंदिर परिसर में ऐसी फोटो बनाने की अनुमति किसने दी थी।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सभी को याद दिलाता है कि संघर्षों का समाधान संवाद और कानून से ही संभव है। जब भी किसी को किसी कारण से असहजता हो, तो शांतिपूर्ण रास्ते अपनाएँ—मध्यस्थता, कानूनी सलाह या सामाजिक कार्यवाही। हिंसा केवल पीड़ित को और अधिक दर्द देती है। हमें अपने समाज में सहानुभूति, सम्मान और न्याय की भावना को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हर किसी को सुरक्षित और सम्मानित महसूस हो सके।