अपराध

भास्कर अपडेट्स:कोच्चि में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:कोच्चि में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

केरल के कोच्चि में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा नेदुंबस्सेरी एयरपोर्ट के पास रात करीब 2 बजे हुआ। तीनों पास की दुकान पर चाय पीकर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान पलक्कड़ की गोपिका, वायनाड की देविका और कर्नाटक के इजाज के रूप में हुई है।

स्थानीय लोग तीनों को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार चला रहे सुहैल को मेडिकल जांच के बाद हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि हादसे के समय ड्राइवर नशे में था।

हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। कार की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है। अहमदाबाद में 20 फीट गहरे नाले में गिरी 9 साल की बच्ची, तलाश जारी गुजरात के अहमदाबाद में नारोल-पिराना रोड पर 9 साल की बच्ची 20 फीट गहरे खुले नाले में गिर गई। हादसा शनिवार को हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

करीब 7 घंटे से तलाश जारी है, लेकिन बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाया है। मणिनगर फायर स्टेशन के अधिकारी प्रवीण सिंह सोलंकी के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली थी। टीमों ने इलाके की तलाशी ली और पंपिंग स्टेशन भी चेक किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब BSF के जवानों को नाले में भेजकर पानी की गहराई और बहाव का आकलन किया जाएगा।

इसके बाद हालात अनुकूल होने पर सीवर के मैनहोल खोलकर पंपिंग स्टेशन तक के रास्ते की जांच की जाएगी। मुंबई के अंधेरी में कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में मुंबई के अंधेरी स्थित शास्त्री नगर रोड नंबर-2 पर किआ कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। घायलों में सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला और दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति शामिल हैं।

अंबोली पुलिस ने कार के ड्राइवर राहुल श्रीदेवीप्रसाद दुबे को हिरासत में लेकर उसके ब्लड सैंपल लिए हैं। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।