भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के अमरावती में जिला अस्पताल के चाइल्ड केयर यूनिट में आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे भर्ती थे
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीसरी मंजिल पर वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगी। उस समय NICU में 39 नवजातों का इलाज चल रहा था।
आग लगने के बाद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को NICU से बाहर निकाला। इस दौरान 3 नवजातों की मौत हो गई, जबकि 6 बच्चों को आगे के इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल में TMC नेता के गैराज में दो बम मिले पश्चिम बंगाल के हवाड़ा में जगतबल्लवपुर में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य शेख मुस्ताकिन के घर के पास एक गैरेज से दो बम बरामद हुए।
स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत सदस्य पर भ्रष्टाचार और “कट मनी” लेने का आरोप लगाकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान बम मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस मौके पर पहुंची और बमों को सुरक्षित जब्त कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि बम वहां कैसे लाए गए और इसके पीछे कौन था।
आंध्र प्रदेश: पुलिस की गाड़ी का ब्रेक फेल, एक की मौत, दो घायल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ब्रेक फेल होने से पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कांस्टेबल वेंकट रमना की मौत हो गई, जबकि SI नागेंद्र प्रसाद और ड्राइवर राजाबाबू घायल हो गए। तीनों एक जांच के लिए कोंडाकरकम गांव जा रहे थे।
घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संसद 10 दिन पहले ही स्थगित, मानसून सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं संसद के दोनों सदन 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए, लेकिन 10 दिन बाद भी मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है। रविवार सुबह तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई थी।
आमतौर पर स्थगन के 3-4 दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इससे महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े परिसीमन वाले बिल को बिना नया सत्र बुलाए फिर लाने की अटकलें हैं। सरकार बजट सत्र में बिल पारित नहीं करा पाई थी। 17 अप्रैल को लोकसभा में 528 सांसदों ने मतदान किया था।
पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट जरूरी थे। दक्षिणी राज्यों की आपत्तियों के बाद सरकार ने लोकसभा सीटें समान रूप से 50% बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार किया है। देश में एच
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar