भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र- पालघर के आश्रम स्कूल में तेज बुखार से 7 साल के बच्चे की मौत, 26 छात्र भर्ती

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक आश्रम स्कूल में 7 साल के छात्र की तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद मौत हो गई। बच्चे को 22 अगस्त को तेज बुखार के बाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने और ऑक्सीजन स्तर गिरने पर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। स्कूल में 395 बच्चे हॉस्टल में रहते हैं। प्रशासन ने परिसर की सफाई और पानी की जांच शुरू कर दी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात- 13 शिक्षकों को क्लीन चिट दिलाने के लिए 10 लाख की रिश्वत का आरोप, कॉलेज ट्रस्टी और फैकल्टी पर CBI केस CBI ने गुजरात के जूनागढ़ स्थित नोबेल आयुर्वेदिक कॉलेज के ट्रस्टी प्रतीक मोरी और फैकल्टी सदस्य अभय नलावड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप है कि दोनों ने NCISM की हियरिंग कमेटी की सदस्य रुपाली महाडिक को 13 शिक्षकों के पक्ष में रिपोर्ट देने के लिए 10 लाख रुपए की रिश्वत देने की पेशकश की। इन शिक्षकों के केवल कागजों पर मौजूद होने का संदेह था।
FIR के मुताबिक, पहले नलावड़े ने वॉट्सएप कॉल के जरिए रिश्वत की पेशकश की और बाद में ट्रस्टी मोरी ने 10 लाख रुपए देने का वादा किया। महाडिक ने रिश्वत लेने से इनकार करते हुए CBI में शिकायत की।
दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर भीड़ जुटी डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली के कोषाध्यक्ष राहुल किराड़ के घर के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। राहुल किराड़ ने कहा- मेरे घर के बाहर करीब 150 से 200 लोग जुटे थे।
इनमें RSS, दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के सदस्य और सवर्ण समुदाय के लोग शामिल थे। किराड़ ने कहा- मेरे फोन में इसका वीडियो है। उन्होंने मुझे जातिसूचक गालियां दीं और घर के अंदर मौजूद मेरी मां, चाची और बहन समेत परिवार के सदस्यों को धमकाया। वे मुझे पीटने और जान से मारने की बात कह रहे थे।
दरअसल राहुल पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं थीं। जम्मू-कश्मीर के रामबन में जमीन धंसने से कई घरों में दरारें जम्मू-कश्मीर के रामबन में जमीन धंसने के कारण कई घरों में दरारें आ गई हैं। लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कोलकाता के मानिकत
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar