विदेश

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के जालना में फ्लाईओवर से नीचे ढाबे पर गिरा कंटेनर ट्रक, 2 की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के जालना में फ्लाईओवर से नीचे ढाबे पर गिरा कंटेनर ट्रक, 2 की मौत

महाराष्ट्र के जालना में एक कंटेनर ट्रक फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे बने ढाबे पर जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा अंबड़ चोपुरी और नूतन वसाहत के बीच बने ओवरपास पर हुआ। सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर अनंत कुलकर्णी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उस समय घायल लोग जिंदा थे, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में दोनों मृतकों के ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर होने की आशंका है। दोनों मृतकों के नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है। ट्रक हरियाणा में रजिस्टर्ड है और हिसार के लोगों का बताया जा रहा है। आज की अन्य खबरें… कोलकाता में हिंदू संगठन का बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन; बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग कोलकाता में शनिवार को 'बंगसेना' नाम के हिंदू संगठन के सैकड़ों समर्थकों और साधुओं ने बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन की तरफ एक बड़ा विरोध मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा, उनके खिलाफ अत्याचारों को रोकने और जेल में बंद साधु चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग कर रहे थे। मार्च सियालदह रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ था। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पार्क सर्कस इलाके में हाई कमीशन के मुख्य गेट से करीब 100 मीटर पहले ही बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।

रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं सड़क पर धरना दे दिया। इसी महीने बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के बाहर यह दूसरा ऐसा प्रदर्शन था। UP पुलिस ने 453 नेपाली नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय ठगों से बचाया उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करके नेपाल के 453 नागरिकों (115 महिलाएं और 338 पुरुष) को उनके चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया और वापस उनके घर भेजा।

यह गिरोह नेपाल के गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को नौकरी, पढ़ाई और कमाई का झांसा देकर फंसाता था। लोगों को कुशीनगर बुलाकर नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ट्रेनिंग और रजिस्ट्रेशन फीस के बहाने जबरन पैसे ऐंठे जाते थे। पुलिस ने कसया कस्बे में छापा मारकर इस गैंग के 10 लोगों (8 पुरुष और 2 महिलाएं) को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर नेपाली नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल है, जिन्होंने फर्जी

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।