भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में शांति और भाईचारे के लिए 36 समुदायों की कमेटी बनेगी; CM बोले- PM मोदी ने पूछा था, ऐसी समिति है क्या
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई.
खेमचंद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सभी 36 समुदायों के प्रतिनिधियों की कमेटी बनाएगी। इसका उद्देश्य शांति, आपसी सद्भाव और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे पूछा था कि क्या सभी समुदायों को जोड़ने के लिए ऐसी कोई कमेटी है। खेमचंद सिंह शनिवार को इम्फाल में पहाड़ी जनजातियों के प्रमुखों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उत्सव से राज्य में शांति, समृद्धि और भाईचारा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस साल पहाड़ी इलाकों के लोग भी उत्सव में शामिल हुए, जिनमें कुछ पहले इम्फाल आने से हिचकिचाते थे। मणिपुर में 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इसके बाद 2026 में भी राज्य में अलग-अलग समुदायों के बीच हिंसा की घटनाएं हुईं।
सितंबर में मणिपुर विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, मई 2023 से अगस्त 2026 तक जातीय हिंसा में 306 लोगों की मौत हुई और 49 लोग लापता थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु में दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत; दो घायल तमिलनाडु के इरोड जिले में शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को पेरुंदुरई स्थित इरोड जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, वेल्लिथिरुप्पुर निवासी 24 वर्षीय गोकुल दिहाड़ी मजदूर था। वह अपने दोस्त प्रशांत (26) के साथ मोटरसाइकिल से रेड्डीपलायम जा रहा था।
एक गारमेंट फैक्ट्री के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। दूसरी बाइक को संजय (21) चला रहा था और उसके साथ ससीकुमार (36) सवार था। हादसे में गोकुल और संजय को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइकों पर पीछे बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। गुजरात के वापी से 14 करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार गुजरात के वलसाड जिले में एंटी नारकोटिक्स विंग और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने वापी शहर से 14 करोड़ रुपए एमडी ड्रग्स की गोलियां जब्त की हैं।
पुलिस ने अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गोलियां दादरा और नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश के दादरा क्षेत्र में स्थित
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar