भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु-केरलम में 11 जगहों पर ED की छापेमारी, को-ऑपरेटिव सोसायटी से करोड़ों की हेराफेरी का आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को तमिलनाडु और केरल में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भारत लजना मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी (BLM) और उसके प्रमोटर आर.
प्रेमकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई। प्रेमकुमार सोसायटी के संस्थापक सदस्य और वास्तविक चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। ED की कोच्चि यूनिट ने PMLA के तहत यह कार्रवाई की। ED का आरोप है कि प्रेमकुमार ने सोसायटी में लोगों की जमा करोड़ों रुपए की रकम अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराई।
एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने सोसायटी का रागम थिएटर गिरवी रखा, लेकिन इसके बदले मिली रकम सोसायटी तक नहीं पहुंची। प्रेमकुमार पर कांचीपुरम में करीब 500 एकड़ जमीन पत्नी के नाम पर खरीदने का भी आरोप है। आज की अन्य खबरें… हैदराबाद में नकली नोटों का कारोबार पकड़ाया; ₹6.78 करोड़ के जाली नोट जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने नकली नोट बनाने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹6.78 करोड़ कीमत के नकली नोट बरामद किए हैं। फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी के मुताबिक, सभी नोट ₹500 के हैं। अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर स्पेशल ऑपरेशंस टीम (SOT) ने संयुक्त कार्रवाई कर इस गिरोह को पकड़ा। पुलिस ने 1 नवंबर को नेशनल हाईवे-65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार को रोककर आरोपियों को पकड़ा।
मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। श्रीनगर की झुग्गियों में आग लगने से 2 लोगों की मौत, 80 घर जले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के दुर्बल इलाके में बुधवार देर रात आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे।
मृतकों की पहचान मोहम्मद नूर आलम (27) और अल अमीन (16) के रूप में हुई है। आग रात 12:23 बजे बेमीना इलाके की झुग्गी बस्ती में लगी। देखते ही देखते तिरपाल और लकड़ी से बने करीब 80 अस्थायी घर इसकी चपेट में आ गए। एक खाली पोल्ट्री फार्म और ट्रक भी जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
इसके बाद मलबे से दोनों के शव बरामद किए गए। दोनों दिल्ली के रहने वाले थे। दुर्बल और कुपवाड़ा में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है। पु
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar