अपराध

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में पूर्व पंचायत अध्यक्ष की हत्या, TASMAC के पास बदमाशों ने किया हमला, जमीन विवाद का शक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में पूर्व पंचायत अध्यक्ष की हत्या, TASMAC के पास बदमाशों ने किया हमला, जमीन विवाद का शक

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में 56 साल के पूर्व पंचायत अध्यक्ष आर्थर की हत्या कर दी गई। सिकल गांव में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन दुकान के पास अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। हत्या के पीछे पुराने जमीन विवाद को वजह बताया जा रहा है। हत्या के बाद आर्थर के रिश्तेदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रामेश्वरम-कन्याकुमारी ईस्ट कोस्ट रोड पर रास्ता रोकने की कोशिश की।

पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में MCD सफाईकर्मी का शव मिला, गले में लिपटा था तार दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके के मुखमेलपुर में शुक्रवार सुबह खाली सरकारी प्लॉट में एमसीडी सफाईकर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रवि कुमार (40) के रूप में हुई है।

पुलिस को मौके पर उसके गले में तार लिपटा मिला। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी शोभित डी.

सक्सेना ने बताया कि सुबह अलीपुर थाना पुलिस को मुखमेलपुर के वाल्मीकि मोहल्ले में एक खाली सरकारी प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई। 4 साल में 111 विधायकों, सांसदों ने बदली पार्टी; ADR रिपोर्ट में खुलासा 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने पार्टी बदली।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सदस्य और 78 विधायक शामिल हैं। नगालैंड में सबसे ज्यादा 32 और पश्चिम बंगाल में 20 नेताओं ने पार्टी बदली। नगालैंड के सभी 32 मामले विधायकों से जुड़े हैं। इनमें 25 विधायक सत्तारूढ़ एनडीपीपी से चुने गए थे, जबकि 32 विधायक एनपीएफ में गए।

बंगाल में सभी 20 मामले लोकसभा सदस्यों के हैं, जो तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे और बाद में एनसीपीआई में गए।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

आर्थर की दुखद मृत्यु हमें याद दिलाती है कि भूमि और पदों पर विवाद का हल हमेशा कानूनी रास्तों से होना चाहिए। जब मतभेद हों, तो संवाद, मध्यस्थता और अदालत का सहारा लेना ही समाज की शांति और न्याय की कुंजी है। हिंसा से कभी समाधान नहीं मिलता; यह केवल दर्द बढ़ाती है। हमें सहानुभूति और समझ के साथ एकजुट होकर ऐसे संघर्षों को रोकना चाहिए, ताकि हर नागरिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।