राजनीति

भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में बकरियों से भरा ट्रक बिजली के खंभे से टकराया, आग लगने से ड्राइवर की मौत; 150-200 बकरियां जिंदा जलीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में बकरियों से भरा ट्रक बिजली के खंभे से टकराया, आग लगने से ड्राइवर की मौत; 150-200 बकरियां जिंदा जलीं

तेलंगाना के महबूबनगर के भूतपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 4 बजे नेशनल हाईवे-44 पर 150 से 200 बकरियों से भरा डीसीएम ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक की डीजल टंकी फट गई और चिंगारी से उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में मौजूद सभी बकरियां आग में जिंदा जल गईं।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस ने ड्राइवर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आज की बाकी बड़ी खबरें… पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव से पहले BJP ने 263 सदस्यों वाली राज्य कार्यकारिणी बनाई पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी BJP ने विधानसभा उपचुनाव से पहले बुधवार को 263 सदस्यों वाली राज्य कार्यकारिणी समिति का गठन किया।

इसमें वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारी को तामलुक संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इसी जिले में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र आता है, जहां 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। नंदीग्राम के अलावा, मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर भी उपचुनाव होगा।

समिक भट्टाचार्य के राज्य BJP अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से ही नई राज्य कार्यकारिणी समिति का गठन एक साल से पेंडिंग था। पुणे में MPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 28 सााल एक युवक ने पुणे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि उस पर लगभग 2.5 लाख रुपये का कर्ज था। यह घटना पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में MPSC उम्मीदवारों के परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के ठीक बाद हुई। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने सवाल किया कि सिस्टम बदलने से पहले और कितनी जानें जाएंगी।

चुनाव आयोग 12 सितंबर को रितब्रत बनर्जी वाले TMC गुट से मुलाकात करेगा चुनाव आयोग 12 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस के रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेगा। यह मुलाकात 22 जून को आयोग को मिले उस आवेदन के सिलसिले में हो रही है, जिसमें इस गुट ने खुद को "असली" TMC बताया है और पार्टी के नाम और चुनाव च

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।