भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, एक-दूसरे के दफ्तर और घर पर हमले
तेलंगाना के नलगोंडा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार रात झड़प हो गई। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP जिलाध्यक्ष नागम वार्षित रेड्डी के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के कैंप ऑफिस और BJP जिला कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी।
यह विवाद सोमवार को BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री के कैंप ऑफिस में कथित तोड़फोड़ के बाद शुरू हुआ। इससे पहले यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान BJP कार्यालय के गेट पर काला रंग फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक, अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में महानगर CNG 2 रुपए और PNG एक रुपए महंगी हुई मुंबई और आसपास के इलाकों में महानगर गैस CNG की कीमत ₹2kg बढ़ा दी गई है। अब CNG ₹88kg मिलेगी। नई कीमत 1 सितंबर की आधी रात से लागू होगी। कंपनी ने मध्य पूर्व में तनाव के कारण गैस की लागत बढ़ने को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है।
घरेलू PNG के दाम भी ₹1scm बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर करीब 13 लाख CNG वाहनों और 30 लाख घरेलू PNG ग्राहकों पर पड़ेगा। RSS मानहानि मामले में राहुल गांधी के 2014 भाषण की मूल वीडियो नहीं है, जी मीडिया ने कोर्ट को बताया महाराष्ट्र के भिवंडी की अदालत में RSS मानहानि मामले की सुनवाई हुई।
जी मीडिया ने कहा कि उसके पास राहुल गांधी की 2014 की रैली की मूल वीडियो फुटेज अब उपलब्ध नहीं है। यह केस RSS कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि 6 मार्च 2014 की रैली में राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या को RSS से जोड़कर कथित आपत्तिजनक बयान दिया था। कोर्ट ने रैली की वीडियो मांगी थी।
जी मीडिया ने कहा कि प्रसारण 12 साल पुराना है और नियमों के मुताबिक चैनलों को रिकॉर्ड सिर्फ 90 दिन तक रखना होता है। चैनल ने यह भी बताया कि रैली कवर करने वाले कई पत्रकार अब नौकरी छोड़ चुके हैं या रिटायर हो चुके हैं। मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।
गुजरात HC ने यूसुफ पठान की याचिका खारिज की, सरकारी जमीन का मामला गुजरात हाईकोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान की सरकारी जमीन से जुड़े मामले की याचिका खारिज कर दी। पठान ने वडोदरा नगर निगम की 978 वर्ग मीटर जमीन के आवंटन की मांग की थी, जिसे राज्य सरकार पहले ही खारि
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar