खेल

'भास्कर समाधान' बना जनमंच:झूलते बिजली के तार और रोड लाइट की समस्या हुई दूर, पार्षद पिंटू कंवर बनीं ‘पब्लिक की स्टार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'भास्कर समाधान' बना जनमंच:झूलते बिजली के तार और रोड लाइट की समस्या हुई दूर, पार्षद पिंटू कंवर बनीं ‘पब्लिक की स्टार

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन ले रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बेझिझक अपनी परेशानी सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच आपसी समझ भी बढ़ी है।

पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… कॉलोनी में ज्यादातर रोड लाइट्स खराब या हैं ही नहीं 'भास्कर समाधान' पर लैंडमार्क सिटी रोड, श्रीनाथ विहार, कुन्हाड़ी से विजय अग्रवाल ने पोल पर रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि एग्जोटिक गार्डन पर नहर से अंदर आने पर पार्श्वनाथ रेसिडेंसी कॉलोनी में ज्यादातर रोड लाइट्स या तो खराब हैं या फिर पोल पर लाइट ही नहीं लगी हुई है।

इससे पूरी कॉलोनी में जगह–जगह अंधेरा छाया रहता है जिससे काफी असुविधा होती है। कुछ समय पहले एक लाइट का पोल गिर भी गया है। अक्सर सांप जैसे जहरीले जीव भी निकल आते हैं। मेंटीनेंस के काम के बाद खुदी रोड यों ही छोड़ी, लोग परेशान उदय सिंह ने 3 स्ट्रीट, अफॉर्डेबल हाउसिंग बोर्ड, प्रेम नगर–III से गली की खोदी हुई रोड की समस्या पोस्ट की है।

उन्होंने लिखा है कि एक महीने पहले मेंटीनेंस के काम के लिए गली को खोदकर काम शुरू किया गया थ। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी न तो रोड सही की न ही गड्‌ढे ही ढंग से भरे। इससे पूरी गली में आने–जाने वालों को परेशानी हो रही है। इस समस्या का समाधान करवाएं। निगम ने डसटबिन हटाया, लोग खुले में डाल रहे कचरा 'भास्कर समाधान' पर महावीर नगर से अर्जुन कुमावत ने संतोषी नगर में सब्जी मंडी के पास डस्टबिन न होने और बेसहारा पशुओं की परेशानी लिखकर शेयर की है।

उन्होंने बताया कि केशवपुरा में सब्जी मंडी के पास कचरा पॉइंट बनाया हुआ है लेकिन यहां पर निगम ने डस्टबिन की व्यवस्था नहीं की है। जबकि कुछ समय पहले तक यहां डस्टबिन हुआ करता था। इससे लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं जो बेसहारा पशुओं के जमावड़े का कारण बन रहा है। इससे रोड पर एक्सीडेंट होने का डर भी बना रहता है।

टूटी रोड पर बाइक सवार स्लिप हो रहे, सुनवाई नहीं होती गुरुमुख दास ने कृष्णा विहार से टूटी सड़क की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि बजरंग मेन रोड, गायत्री विहार में नव दुर्गा माता मंदिर के पीछे हमारे मोहल्ले आसपास की सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हैं। इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक स्लिप होकर चोटिल हो रहे हैं।

इस समस्या के बारे में कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधियाें को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं कर रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन सचिन मेघवाल ने श्रीगोपाल विहार कॉलोनी,उम्मेद सागर से बिजली के तार से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी।

उन्होंने लिखा था कि ठेकड़ा रोड, डोलेश्वर महादेव मंदिर के पास बिजली के तार सड़क पर काफी नीचे तक लटक रहे हैं। रात के अंधेरे में इनके नजर न आने से वाहन चालकों खासकर बाइक सवारों को परेशानी होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान करवा दिया है। वार्ड 43 की पार्षद पिंटू कंवर बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर रामचंद्रपुरा, कुन्हाड़ी से जितेन्द्र कुमार ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी।

उन्होंने लिखा था कि काफी दिनों से रोड लाइट खराब हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में अंधेरा रहता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 43 की पार्षद पिंटू कंवर ने मौके पर निगम की टीम भेजकर रोड लाइट ठीक करवा दीं। इससे मोहल्ले के लोगों की समस्या का समाधान हो गया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं।

आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं।

ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं।

शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार': निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल: कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार': जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार': पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5.

कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान: जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6.

भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान: झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.

हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर': नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।