व्यापार

‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:अजमेर में पोस्ट करते ही पानी के लीकेज और सरकारी हैंडपंप की समस्याएं सुलझी, जेईएन शाहीन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:अजमेर में पोस्ट करते ही पानी के लीकेज और सरकारी हैंडपंप की समस्याएं सुलझी, जेईएन शाहीन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’

अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है।

आज शहर के वैशाली नगर और रामगंज एरिया में पानी की लीकेज एवं खराब सरकारी हैंडपंप की लंबित समस्याओं का समाधान हुआ। इससे स्थानीय लोगों को भी गुड गवर्नेंस का अहसास हुआ। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली...

वैशाली नगर में व्यर्थ बह रहे पानी की समस्या सुलझी अजमेर के विशान ने वैशाली नगर से पानी की पाइपलाइन के लीकेज होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी दी थी कि वैशाली नगर के सेक्टर 1 में इलेक्ट्रो वर्ल्ड के पास पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी बह रहा है।

इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने समय पर इस लीक पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी को व्यर्थ बहने से रोका। विशान ने भी समस्या का समाधान हो जाने की जानकारी अपनी ही पोस्ट पर कमेंट कर शेयर की है।

जेईएन शाहीन बानो बनीं 'स्टार ऑफिसर' ब्यावर रोड, बन्ना चौक, रामगंज से कैलाश ने खराब हैंडपंप की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि काफी समय से इलाके में लगा सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन विभाग के कर्मचारी औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

जैसे ही समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की गई, जलदाय विभाग हरकत में आया और चार दिन में ही जेईएन शाहीन बानो ने हैंडपंप की मरम्मत करवाकर इसे फिर से चालू करवा दिया। इससे इलाके की पानी की समस्या भी सुलझ गई।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए...

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है... जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे अजमेर के मखुपुरा, पर्बतपुरा से अनिल कुमार ने स्कूली बच्चों की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की अपील की है।

उन्होंने बताया कि अजमेर के पास बड़गांव में सरकारी स्कूल के बच्चे रोज अपनी जान जोखिम में डालकर अंडर ब्रिज की बाउण्ड्री वॉल से चलकर स्कूल जाने को विवश हैं। दरअसल, गांव में न तो पक्की नालियां हैं न ही रेलवे ब्रिज और रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते में पानी भरे होने से बच्चे यहां से नहीं जा पा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते 10 साल से ये परेशानी बनी हुई है। बेसहारा पशुओं–कुत्तों से स्थानीय लोग परेशान अजमेर के वार्ड नंबर 23, सांसी बस्ती से अमरीक सिंह ने बेसहारा कुत्तों और पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में यहां बेसहारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। रोज आते–जाते राहगीरों को काट रहे हैं।

वहीं बेसहारा पशु सड़कों पर पसरे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों के साथ हादसा होने की आशंका भी रहती है। कई बार नगर निगम के कर्मचारियों–अधिकारियों को इस बाबत शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो सका है। टोल्फा वाले भी अपनी औपचारिकता पूरी करके चले जाते हैं।

डिवाइडर के दोनों तरफ आधी से ज्यादा रोड लाइट्स बंद अजमेर के कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग, सेक्टर 3, वैशाली नगर से दीपक रावत ने रोड लाइट्स के खराब होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि ईदगाह चौराहा, डॉ.

ब्रजेश माथुर के घर से ममता स्वीट्स तक रोड के डिवाइडर के दोनों तरफ लगी रोड लाइट्स में से आधी से ज्यादा बंद हैं या खराब पड़ी हैं। इससे रोड पर काफी अंधेरा रहता है और सड़क के गड्ढे, मवेशी नहीं दिखते। हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। इस समस्या का समाधान करवाएं।

गली की टूटी सड़क, गड्‌ढों में बारिश का पानी बना परेशानी 'भास्कर समाधान' पर रामनगर रोड, कृष्णा विहार से नावेद ने घर के सामने टूटी रोड, गड्‌ढे और उसमें भरे बारिश के पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि टूटी सड़क के गड्‌ढे नहीं भरे गए।

सड़क की मरम्मत न होने से वाहन चालक पहले ही परेशन थे अब इन गड्‌ढों में पानी भरने से परेशानी और बढ़ गई है। घर के सामने ही पानी भरे होने से गाड़ियों के निकलने से सारा गंदा पानी उछलकर घर में आता है।

इस समस्या का कोई स्थायी समाधान करवाएं क्योंकि जरा-सी बारिश होते ही यह स्थिति बन जाती है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए... 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3.

पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।