भवानी निकेतन में ‘सपनों की उड़ान’, युवाओं को नशामुक्ति की शपथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर के भवानी निकेतन स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए कई पोर्टल और कार्यक्रम लॉन्च किए। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई, वहीं 7 जिलों में करीब 3,750 करोड़ के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ।
जयपुर, 02 अक्टूबर। भवानी निकेतन स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सपनों की उड़ान—सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से संवाद किया और उनके लिए विभिन्न पोर्टल एवं कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त राजस्थान के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को सामाजिक विकास से जोड़ते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर उनसे संवाद भी किया।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं से महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
7 जिलों में 668 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा जिलों में करीब 3,750 करोड़ रुपये की लागत के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में फीडबैक लिया। कार्यक्रम में युवाओं की शिक्षा, रोजगार, खेल, नशामुक्ति और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
होल्ड बाइट
1 - भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री।
- कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मंत्री युवा एवं खेल विभाग।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भवानी निकेतन स्कूल में आयोजित ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम युवाओं को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा कई पोर्टल और कार्यक्रमों के साथ शुरू किया गया, जिससे युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस पहल का महत्व यह है कि यह नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाती है और साथ ही 7 जिलों में 3,750 करोड़ के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलती है। आम जनता पर इसका असर सकार