राज्य

भविष्य की महामारियों से निपटने की तैयारी पर UN में मंथन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भविष्य की महामारियों से निपटने की तैयारी पर UN में मंथन

सितंबर 26, नई दिल्ली: भविष्य की महामारियों से निपटने की वैश्विक तैयारियों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में 25 सितंबर को हाई-लेवल बैठक हुई। भारत ने इस दौरान समानता, एकजुटता और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि महामारी की तैयारी किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने WHO Pandemic Agreement के तहत महामारी फैलाने वाले वायरस और दूसरे रोगजनकों तक उचित पहुंच और उनसे होने वाले फायदों को सभी देशों के बीच बराबरी से बांटने पर जोर दिया। भारत ने कोरोना काल में करीब 100 देशों को 30 करोड़ वैक्सीन डोज और 150 से अधिक देशों को चिकित्सा सहायता देने का भी उल्लेख किया।

बैठक में वैश्विक निगरानी, लैब क्षमता, स्वास्थ्यकर्मियों की तैयारी, रिसर्च, उत्पादन क्षमता और टिकाऊ वित्तपोषण को महामारी तैयारियों का अहम हिस्सा बताया गया। WHO प्रमुख टेड्रोस ने भी भविष्य की महामारियों के लिए तत्काल तैयारी बढ़ाने का आह्वान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।