राजनीति

BHEL की जमीन पर कब्जे का विरोध, अधिकारियों से की चर्चा

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
BHEL की जमीन पर कब्जे का विरोध, अधिकारियों से की चर्चा

भोपाल। BHEL की जमीन पर NAHI द्वारा किए जा रहे कथित कब्जे एवं राज्य सरकार द्वारा BHEL की भूमि को अपने अधीन लेने के प्रयासों का श्रमिक कांग्रेस नेता एवं सीटू यूनियन के कार्यकारी महासचिव दीपक गुप्ता के साथ शाहिद अली, नितिन आकोदिया, विनय सिंह, राकेश वर्मा, डमरूधर पिंग ने कड़ा विरोध किया है।

आज BHEL के अधिकारियों से मुलाकात कर इस पूरे मामले को लेकर अपना जोरदार विरोध दर्ज कराया गया और BHEL की भूमि की सुरक्षा तथा उसे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण अथवा हस्तांतरण से बचाने की मांग की गई।

दीपक गुप्ता ने कहा कि BHEL की जमीन पर सबसे पहला हक उन कर्मचारियों और श्रमिकों का है, जिन्होंने अपने श्रम और वर्षों की मेहनत से BHEL को खड़ा किया है। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा या अधिग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि BHEL की भूमि को लेकर राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की मनमानी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कर्मचारियों और BHEL परिवार के हितों की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

BHEL की जमीन पर NAHI द्वारा कब्जे के आरोप और राज्य सरकार के भूमि अधिग्रहण प्रयासों के खिलाफ श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता व सीटू यूनियन के कार्यकारी महासचिव ने कड़ा विरोध जताया। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि BHEL जैसी बड़ी सरकारी इकाई की भूमि पर विवाद, सरकारी नीतियों और श्रमिक अधिकारों के बीच टकराव को उजागर करता है। यदि यह मामला आगे बढ़ता है तो इससे श्रमिकों के रोजगार, स्थानीय विकास योजनाओं और सार्वजनिक संसाधनों के प्रबंधन पर असर पड़ सकता है, जिससे आम जनता को आर्थिक और सामाजिक रूप से प्

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।