अपराध

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार शाम दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच चोरबागान दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए.

मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल बताए गए हैं.

हादसा महा सप्तमी के दिन हुआ, जब पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश, संकरी गली में बढ़ती भीड़, प्रवेश और निकास के रास्तों को लेकर भ्रम और माइक से की गई एक कथित गलत घोषणा ने हालात बिगाड़ने में भूमिका निभाई हो सकती है.

हालांकि, हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

संकरी गली में भीड़, बारिश से बढ़ा दबाव

हादसा शनिवार शाम करीब 7:15 से 7:40 बजे के बीच हुआ.

पंडाल में प्रवेश के लिए लोग उत्तर कोलकाता की संकरी राधा माधव साहा लेन में जमा थे. इसी दौरान बारिश तेज हो गई.

बारिश से बचने के लिए पंडाल के भीतर पहले से मौजूद लोगों के साथ-साथ बाहर खड़े श्रद्धालु भी अंदर जाने की कोशिश करने लगे.

#BREAKING | कोलकाता के गिरीश पार्क में बड़ा हादसा, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर भगदड़ @aparna_journo | https://t.co/SMm0dUypVm #KolkataIncident #DurgaPuja2026 #ABPNews #KolkataNews #Stampede https://t.co/1JY7ZPRYaX

ABP News (@ABPNews) October 18, 2026

भीड़ का दबाव बढ़ने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

पंडाल के भीतर मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया, क्योंकि आगे की ओर भीड़ रास्ता रोक रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निकास द्वार के पास सीढ़ियों पर कई लोग गिर पड़े और पीछे से आ रहे लोगों के नीचे दब गए.

हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और लोगों की आवा

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।