राज्य

भीकनगांव टेमला से पहली बार उठी कांवड़ यात्रा, ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए शिवभक्त

लेखक: Lala Jamalkar अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भीकनगांव टेमला से पहली बार उठी कांवड़ यात्रा, ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए शिवभक्त

खरगोन /श्रावण मास की चतुर्थी पर रविवार को ग्राम टेमला में आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। गाँव के 'सीताराम ग्रुप' के नवयुवकों द्वारा ग्राम में पहली बार कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया।यात्रा शुरू होने से पहले युवाओं ने राम मंदिर में भगवानश्रीरामकीपूजा-अर्चना कर भोले बाबा की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। इसके बाद "बम-बम भोले" और "जय श्री राम" के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुआ। यह सभी शिवभक्त नागपंचमी के पवित्र पर्व पर माँ नर्मदा के जल से ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे।कांवड़ यात्रा में पवन जांचपुरे, पीयूष नामदेव, निक्कू बडोले, पवन यादव, शुभम और गोपाल प्रिंस आदि कांवड़ लेकर शामिल हुए। कांवड़ की सुंदर साज-सज्जा गंगाधर, लीलाधर, दीपक जांचपुरे और नरेंद्र ने की। इस दौरान कांवड़ियों को विदाई देने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

L
Lala Jamalkar

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।