राज्य

भिलाई में अब पाइपलाइन से पहुंचेगी रसोई गैस, पहले चरण में 70 किमी पाइपलाइन बिछेगी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भिलाई में अब पाइपलाइन से पहुंचेगी रसोई गैस, पहले चरण में 70 किमी पाइपलाइन बिछेगी

दुर्ग। दिल्ली, गुजरात और इंदौर जैसे शहरों की तर्ज पर अब भिलाई में भी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर निगम और अडानी कंपनी के बीच सहमति बनी है। परियोजना के तहत शहर में भूमिगत पाइपलाइन बिछाकर घरों तक सीधे रसोई गैस पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक गैस की आपूर्ति की जाएगी। इससे उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार गैस का उपयोग कर सकेंगे।

नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि परियोजना के पहले चरण में नेहरू नगर, पुष्पक नगर और जुनवानी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस चरण में करीब 70 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

पीएनजी व्यवस्था शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुक कराने, उसकी डिलीवरी का इंतजार करने और खाली सिलेंडर हटाकर नया सिलेंडर लगाने जैसी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति सीधे घर की रसोई तक होगी। इससे रसोई गैस की सुविधा को पानी और बिजली की तरह निरंतर उपलब्ध कराने की दिशा में भिलाई एक कदम आगे बढ़ेगा।

बाइट — सुरुचि सिंह, आयुक्त, नगर निगम भिलाई

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।