भिलाई में आज से शुरु होगा अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन

दुर्ग, 19 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ श्रोता मंच की ओर से भिलाई में आज से दो दिवसीय अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भिलाई के सेक्टर-छह स्थित डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि होंगे।
वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज करेंगे। वहीं, कल बीस अगस्त को भिलाई के सिविक सेंटर स्थिति महात्मा गांधी कला मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में देशभर से पांच सौ से ज्यादा रेडियो श्रोता शामिल होंगे।
आयोजन स्थल पर रेडियो सेट, छत्तीसगढ़ी गहने, कलेवा, सिनेमा, साहित्य, पेंटिंग और बस्तर आर्ट की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।