राज्य

भिलाई स्टील प्लांट में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का समापन, स्वच्छता प्रहरियों का किया सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भिलाई स्टील प्लांट में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का समापन, स्वच्छता प्रहरियों का किया सम्मान

भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट सहित देश के प्रमुख इस्पात संयंत्रों में 17 दिवसीय राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का समापन हुआ। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रही। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना था।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले अभियान के दौरान भिलाई स्टील प्लांट के संयंत्र परिसर और टाउनशिप में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाए गए। इसके साथ ही कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशालाएं और बड़े स्तर पर श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

अभियान के समापन समारोह का प्रमुख आकर्षण ‘स्वच्छता सेवा प्रहरियों’, यानी सफाई मित्रों और कामगारों का सम्मान रहा। भिलाई स्टील प्लांट में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण ओझा और प्रभारी महाप्रबंधक, नगर सेवा विभाग ए.बी. श्रीनिवास राव ने अग्रिम पंक्ति में कार्यरत स्वच्छता प्रहरियों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेल के अधिकारियों ने औद्योगिक विकास के साथ संयंत्र और टाउनशिप को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता प्रहरियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी संदेश को आगे बढ़ाने और स्वच्छता के लिए निरंतर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

बाइट:

प्रवीण ओझा, मुख्य महाप्रबंधक, भिलाई स्टील प्लांट

ए.बी. श्रीनिवास राव, प्रभारी महाप्रबंधक, नगर सेवा विभाग, भिलाई स्टील प्लांट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।