भीलवाड़ा में बस का इंतजार कर रहा तस्कर गिरफ्तार:MP से डोडा पोस्त लेकर पंजाब जा रहा था; हर चक्कर के मिलते थे 10 हजार रुपए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भीलवाड़ा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने कार्रवाई करते हुए 24.840 किलो डोडा पोस्त के साथ पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश से नशीला पदार्थ लेकर राजस्थान के रास्ते पंजाब में सप्लाई करने जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसे हर चक्कर के 10 हजार रुपए मिलते थे।
पुलिस अब मध्यप्रदेश से पंजाब तक फैले नशे के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है। दो बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा था एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि भीलवाड़ा-अजमेर रोड स्थित सुखाड़िया सर्किल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा है। इस पर टीम ने सुभाष नगर थाना पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हुलिए के आधार पर संदिग्ध को घेरकर पकड़ लिया। दोनों बैगों में मिला 24.840 किलो डोडा पोस्त पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप (29) बताया। तलाशी के दौरान उसके दोनों बैगों से 24.840 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब में सप्लाई करने के मिलते थे 10 हजार रुपए प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि संदीप मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लेकर राजस्थान के रास्ते पंजाब पहुंचाता था। वहां मादक पदार्थ की सप्लाई करने के बदले उसे हर चक्कर के 10 हजार रुपए मिलते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र बक्शी सिंह, निवासी पिपली थाना फरीदकोट, पंजाब, हाल निवासी कोटकपुरा, पंजाब के रूप में हुई है।
एएनटीएफ की टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई के पूरे रास्ते का पता लगाने में जुटी है।
📡 स्रोत: NewsData.io