भीलवाड़ा में आज 4 घंटे तक बिजली कटौती:सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में पावर कट
भीलवाड़ा शहर के अलग-अलग इलाकों में आज बुधवार को मेंटेनेंस वर्क के चलते 2 से 4 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होगी और अलग-अलग क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 2 घंटे, कुछ में 3 घंटे और कुछ क्षेत्रों में 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से पावर कट से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है, ताकि उन्हें परेशानी न हो। 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद आजाद नगर, कुंभा सर्किल, शर्मा क्लीनिक, पोखर आलू बड़ा, पुराना बस स्टैंड, डांगी फैक्ट्री के पीछे, बीज गोदाम और सांवलिया मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी। 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे पावर कट मारुति कॉलोनी, मलोला चौराहा, शारदा चौराहा, विवेकानंद नगर, चपरासी कॉलोनी, शिवम एवरग्रीन, पथवारी रोड, बाबाधाम के पास, नाले के पास, बालाजी का खेड़ा, गवारिया के माताजी, रुक्मणि एन्क्लेव के पीछे, सामुदायिक केंद्र, आर्यवर्त कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, देवनारायण डेयरी और फन सिटी पार्क में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा ओस्तवाल कॉलोनी, 200 फीट रिंग रोड, शारदा फीडर, शारदा कॉलोनी, विश्नोई खेड़ा, रुक्मणि कॉलोनी, विराट नगर, बालाजी कॉलोनी, पार्श्वनाथ सोसाइटी, नवकार ग्रीन, रत्नाकर इस्पात, पांसल, नारायणपुरा, धूलखेड़ा, मालोला, लक्ष्मीपुरा और समोड़ी क्रेशर क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे बिजली कटौती भदाली खेड़ा, कीरखेड़ा, आरजिया, आरजिया चौराहा, जोधड़ास चौराहा, पालड़ी, तेलीखेड़ा पंप हाउस, अंसल कॉलोनी और भदाली खेड़ा चौराहा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे बिजली बंद रहेगी।
एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया - अलग-अलग क्षेत्रों में इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के कारण बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली कटौती शुरू होने से पहले अपने जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि पावर कट के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
📡 स्रोत: NewsData.io