अपराध

भीलवाड़ा में महिला हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:कार से कुचला था, 5 लाख की अवैध वसूली से शुरू हुआ था विवाद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भीलवाड़ा में महिला हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:कार से कुचला था, 5 लाख की अवैध वसूली से शुरू हुआ था विवाद

भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपए की अवैध वसूली से जुड़े मामले में एक महिला को कार से कुचलकर मर्डर के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पुलिस पूछताछ में इस हत्याकांड के पीछे 5 लाख रुपए की अवैध वसूली और पुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे जुड़ी बात सामने आई है।

जीप के रुपए वसूली से शुरू हुआ विवाद सदर थाना प्रभारी रोहिताश ने बताया कि किराए पर चलाने के लिए ली हुई जीप के पांच लाख रुपए की अवैध वसूली का विवाद चल रहा था। इस जीप से पुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक को टक्कर लगी थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जीप को जब्त किया था।

पुर थाना पुलिस ने एक्सीडेंट में जीप जब्त की थी पुर थाने में दर्ज FIR के मुताबिक जवाहर नगर में रहने वाले बबलू सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उसके रिश्तेदार विक्रम सिंह अपने साथी राजू लुहार के साथ बाइक से भीलवाड़ा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पांसल अंडरब्रिज रोड पर जीप RJ-06-BK-1927 के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई थी हादसे में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

इस मामले में पुर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने हादसे में शामिल जीप को जब्त कर लिया था। मामले को निपटाने और पांच लाख वसूली के लिए कार से कुचला बताया जा रहा है कि इसी जब्तशुदा जीप और मामले के निपटारे को लेकर पांच लाख रुपए की अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा था।

इसी विवाद के चलते कार से कुचलकर महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।