राज्य

भिंड में भीषण सड़क हादसा, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

भिंड जिले में देर रात नेशनल हाईवे पर छीमका गांव के पास पिकअप और डंपर की भीषण टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में हुआ।

घायलों को गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मवेशियों को बचाने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।