देश

भिण्ड- हितग्राहीमूलक योजनाओं का वास्तविक हितग्राही तक पहुंचना ही शासन की सर्वाेच्च उपलब्धि है : सांसद संध्या राय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भिण्ड- हितग्राहीमूलक योजनाओं का वास्तविक हितग्राही तक पहुंचना ही शासन की सर्वाेच्च उपलब्धि है : सांसद संध्या राय

सभी हितग्राही को अवगत कराया गया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी स्तर पर विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जागरूकता के संबंध में हितग्राही को जागरूक करना है और समस्त जन प्रतिनिधियों से भी यह अनुरोध रहेगा कि वह अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी और हितग्राहियों योजनाओं से संलग्न करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का कष्ट करें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद संध्या राय द्वारा उपस्थित विभिन्न योजनाओं की हितग्राहियों से संवाद किया गया। जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों से संवाद किया गया।

संवाद के दौरान हितग्राहियों द्वारा अवगत कराया गया कि किस प्रकार से लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति से उन्होंने अपनी स्कूल की फीस ट्यूशन फीस भरी, लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं के द्वारा अपने स्वयं के खर्च और स्वयं के जीवन स्तर को उठाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भावस्था के दौरान दावों और पोषण आहार में सहायता मिली और सभी के द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सांसद श्रीमती संध्या राय द्वारा उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों और सभी अधिकारियों से स्पष्ट किया गया के शासन महिलाओं बालिकाओं और बालकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है इस प्रकार की हितग्राहीमूलक योजनाएं सच्चे अर्थों में वास्तविक हितग्राही तक पहुंचना ही शासन की सर्वाेच्च उपलब्धि है यह कार्यक्रम न केवल आंगन मिलन समारोह तक सीमित रहेगा, अपितु हर जनप्रतिनिधि का यह दायित्व रहेगा कि वह कार्यक्रम को निरंतर जारी रखें और वास्तविक हितग्राही तक शासन की योजना को संलग्न करें।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।