राज्य

भिण्ड- सहकारी समिति सचिव के सहायक के घर से राशन बरामद, कलेक्टर के तत्पर एक्शन से दुकान सील

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भिण्ड- सहकारी समिति सचिव के सहायक के घर से राशन बरामद, कलेक्टर के तत्पर एक्शन से दुकान सील

भिण्ड जिले के अटेर विकासखंड के ग्राम निवारी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में अनियमितता की गत दिवस शाम को कलेक्टर पवन कुमार जैन को शिकायत प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत निवारी में सहकारी समिति के सचिव वीरेंद्र यादव के सहायक मनोज बघेल द्वारा पीडीएस के ट्रक से अपने घर पर राशन सामग्री उतारी गई है। कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम अटेर विनोद सिंह को जांच के निर्देश दिए।

एसडीएम अटेर ने सुबह 11:30 बजे ग्राम निवारी बघेलन के पुरा स्थित मनोज कुमार बघेल के घर का निरीक्षण किया। यहां घर के अंदर दो टंकियों में गेहूं और बैठक कक्ष में मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पाेरेशन की नौ बोरियों में गेहूं पाया गया। इसके अलावा आंगनवाड़ी में वितरित होने वाले आटा-बेसन लड्डू प्रिमिक्स और गेहूं सोया बर्फी प्रिमिक्स की दो पैक बंद बोरियां भी बरामद हुईं। मौके पर 13 बोरी बाजरा, दो बोरी सरसों तथा सिविल सप्लाई कॉर्पाेरेशन की खाली बोरियां भी मिलीं। सामग्री रखे कमरे को सील कर दिया गया।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे ग्राम निवारी की उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया, जो रामनरेश शर्मा के निजी मकान में संचालित पाई गई। गोदाम में 44 बोरी चावल और 172 बोरी गेहूं मिले। मनोज बघेल ने बताया कि 24 अक्टूबर को 26 बोरी चावल, 75 बोरी गेहूं और छह बोरी नमक उतारी गई थी। दुकान का कमरा भी सील कर दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।