भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भिवाड़ी, 25 अक्टूबर। भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक आइटम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा प्लांट इसकी चपेट में आ गया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि, घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मामला भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां प्लास्टिक आइटम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर रीको फायर स्टेशन से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद फैक्ट्री में हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।