भोजशाला विवाद में नया मोड़, SC के आदेश वाली जगह पर नमाज नहीं होने का आरोप, हिंदू समाज ने बुलाया धार बंद

धार में भोजशाला मामले को लेकर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर मंगलवार को बंद का असर देखने को मिल रहा है. हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए धार बंद का आह्वान किया है. बंद के चलते शहर के अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP