Bhojpuri Bawaal: लालू यादव की एंट्री से ‘भोजपुरी बवाल’ में मचा धमाल! सीएम सम्राट चौधरी से लेकर पवन सिंह तक, एक मंच पर जुटे दिग्गज

Grand Finale of Bhojpuri Bawaal: बिहार के पटना में सोमवार यानी 24 अगस्त 2026 को ज्ञान भवन में हुए बड़े भोजपुरी बवाल इवेंट में पॉलिटिक्स और भोजपुरी एंटरटेनमेंट का दिलचस्प संगम देखने को मिला.
एक तरफ जहां, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और RJD चीफ लालू प्रसाद यादव एक ही स्टेज पर दिखे. वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद अपने बेटे तेज प्रताप यादव के साथ इवेंट में पहुंचे. इस खास इवेंट में बाप बेटे की जोड़ी के साथ-साथ विपक्ष दलों को एक साथ देखने का मजा ही कुछ अलग था.
लालू यादव ने भोजपुरी बवाल की तारीफ की वेन्यू पर मीडिया से बात करते हुए, लालू प्रसाद यादव ने भोजपुरी बवाल की तारीफ की. उन्होंने कहा भोजपुरी बवाल देखकर मैं बहुत खुश हूं. वहां मौजूद हर कोई बधाई का हकदार है. लालू प्रसाद की मौजूदगी ने इवेंट में खास जोश भर दिया.
उनके साथ उनके बेटे तेज प्रताप यादव भी थे, जो भोजपुरी बवाल के जाने-माने चेहरों में से एक हैं. फिनाले शूट के लिए बड़ी संख्या में स्टार्स पटना में जमा हुए खास बात यह है कि शो अभी मिड-सीजन में है, लेकिन फिनाले शूट के लिए बड़ी संख्या में स्टार्स पटना में जमा हुए हैं.
शो से जुड़े पांच बड़े स्टार्स: पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव ग्रैंड इवेंट की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंच चुके हैं. फिनाले में टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई और आर्टिस्ट भी हिस्सा लेंगे.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इवेंट में शामिल हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ज्ञान भवन में हुए ग्रैंड इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. मुख्यमंत्री की मौजूदगी से इवेंट को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई.
कौन हैं पांच फाइनलिस्ट और कब शो होगा ब्रॉडकास्ट पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड इवेंट में फाइनलिस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो के फिनाले को ग्रैंड बनाने के लिए खास तैयारी की गई है.
ग्रैंड फिनाले की शूटिंग 24 अगस्त को पटना में हो रही है, और टीवी पर ब्रॉडकास्ट 6 सितंबर को होगा. शो के फैंस अब फिनाले के एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io